PUNJAB
Trending

मोटरसाइकिल चोरी मामले का सफल खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार।।

मोटरसाइकिल चोरी मामले का सफल खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार।।

डबवाली-(पंकज गुदारा ):- पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर, आईपीएस के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डबवाली पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना कालांवाली में दर्ज मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एवीटी स्टाफ एवं स्पेशल स्टाफ इंचार्ज उप निरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित एवं तकनीकी जांच करते हुए सोनी सिंह उर्फ प्रीत, गुरसेवक सिंह तथा जगजीश सिंह को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर चोरी हुई हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल (नंबर HR94A-5919) बरामद कर ली गई। इसके अतिरिक्त आरोपियों के कब्जे से एक चोरी की स्कूटी (HR 24T 0598) भी बरामद की गई, जो पुलिस थाना सिटी सिरसा में दर्ज एक अन्य चोरी के मामले में नामजद पाई गई। पुलिस द्वारा आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि उनसे अन्य चोरी की वारदातों तथा उनके साथ जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की जा सके। मामले में नियमानुसार आगामी कानूनी कार्यवाही जारी है। पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर, आईपीएस ने कहा कि डबवाली पुलिस संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है। अपराधियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी तथा चोरी की घटनाओं में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button