PUNJAB
Trending

नशामुक्त डबवाली अभियान के तहत तीन नशा पीड़ितों को नशा मुक्ति केंद्र कालांवाली में कराया गया भर्ती।।

नशामुक्त डबवाली अभियान के तहत तीन नशा पीड़ितों को नशा मुक्ति केंद्र कालांवाली में कराया गया भर्ती।।

डबवाली-(पंकज गुदारा ):- पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर, आईपीएस के नेतृत्व में चलाए जा रहे “नशामुक्त डबवाली – हमारी जिम्मेदारी” अभियान के तहत डबवाली पुलिस लगातार गांव-गांव जाकर नशे के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाने के साथ-साथ नशा पीड़ित व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें उपचार उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है। इसी अभियान के अंतर्गत पुलिस टीम द्वारा तीन नशा पीड़ित व्यक्तियों को आवश्यक परामर्श एवं उनके परिजनों की सहमति से नशा मुक्ति केंद्र, कालांवाली में भर्ती करवाया गया है, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं मनोवैज्ञानिकों की देखरेख में उनका उपचार एवं पुनर्वास किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर, आईपीएस ने कहा कि नशा करने वाले को “नशेड़ी” नहीं, बल्कि नशा पीड़ित बोलना चाहिए। नशा एक गंभीर बीमारी है, जिसका समय पर इलाज, परिवार का सहयोग और समाज का सकारात्मक व्यवहार किसी भी व्यक्ति को सामान्य जीवन की ओर वापस ला सकता है। डबवाली पुलिस का उद्देश्य केवल कानून लागू करना ही नहीं, बल्कि नशे की गिरफ्त में आए लोगों को उपचार उपलब्ध कराकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना भी है। डबवाली पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि आपके परिवार, रिश्तेदारी या आसपास कोई व्यक्ति नशे की लत से जूझ रहा है, तो उसे छिपाने के बजाय उपचार के लिए आगे लाएं। पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग पूर्ण गोपनीयता के साथ हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। डबवाली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी नशा तस्करी, नशीले पदार्थों की बिक्री, भंडारण अथवा सेवन संबंधी गतिविधि की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत मानस पोर्टल, हेल्पलाइन नंबर 1933, डबवाली पुलिस के मोबाइल नंबर 91389-99748 अथवा अपने नजदीकी पुलिस थाना/चौकी में दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।। #Newstdayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button