Haryana
Trending

NEET UG 2026 में लक्षिका मित्तल का कमाल, AIR 181 हासिल कर बढ़ाया हिसार का मान ll

NEET UG 2026 में लक्षिका मित्तल का कमाल, AIR 181 हासिल कर बढ़ाया हिसार का मान ll

हिसार-(अमित कुमार):- हिसार के लोहारिया चौक, मित्तल नगर की रहने वाली लक्षिका मित्तल ने देश की सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। लक्षिका ने इस परीक्षा में ऑल इंडिया 181वीं रैंक प्राप्त कर अपने क्षेत्र, परिवार और पूरे जिले का नाम देश भर में रोशन किया है। अपनी इस सफलता पर लक्षिका ने बताया कि उन्होंने 720 अंकों में से कुल 685 अंक हासिल किए हैं। लक्षिका की इस शानदार उपलब्धि पर उनके पिता परवीन कुमार मित्तल और माता सुमन मित्तल ने बेटी का मुंह मीठा करवाकर उसे उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। छात्रा के चाचा फतेहाबाद जिला न्यायवादी देवेंद्र मित्तल, सुमित मित्तल ने लक्षिका की इस बड़ी सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके सुनहरे भविष्य की कामना की। लक्षिका की इस सफलता से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों में भी काफी उत्साह है। लक्षिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन, माता-पिता के आशीर्वाद और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। गौरतलब है कि लक्षिका मित्तल की दोनों बहनें निष्ठा और कनिका मित्तल सीए की पढाई कर रही हैं और दो होनहार भाई पीयूष मित्तल व माहित मित्तल भी शिक्षा के क्षेत्र में नाम रोशन कर रहे हैं। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button