शिक्षा ही दुनिया बदलने का सबसे ताकतवर हथियार :-स्वामी रमेश साहुवाला ll
शिक्षा ही दुनिया बदलने का सबसे ताकतवर हथियार :-स्वामी रमेश साहुवाला ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-शिक्षा दुनिया को बदलने का सबसे ताकतवर हथियार हैं और कोई भी राष्ट्र तब तक समृद्ध नहीं हो सकता जब तक उसके सभी नागरिक शिक्षित नहीं होते। ये शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने विश्व नेल्सन मंडेला अन्तराष्ट्रिय दिवस पर प्रैस के नाम जारी एक विज्ञप्ति में कहें।
उन्होंने कहा कि गरीबी कोई प्राकृतिक आपदा नहीं हैं, इसे इंसान ने बनाया हैं और इंसान की इसे मिटा सकता हैं क्योंकि गरीबी, असमानता से लड़ना अभी भी हमारे हाथ में हैं। इसलिए बदलाव की शुरुआत हमें अपने आप से करनी होगी और देश के सभी नागरिकों को शिक्षित करना होगा तभी विकसित भारत का सपना पूरा होगा।
श्री साहुवाला ने कहा कि नफरत इंसान के दिल में नहीं होती बल्कि उसे सिखाई जाती हैं। इसलिए जब नफरत सिखाई जा सकती हैं तो प्यार भी सिखाया जा सकता हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपने से कमजोर साथी की मद्द करनी चाहिए, किसी के साथ भेद-भाव नहीं करना चाहिए, बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए, पानी और बिजली की बचत करनी चाहिए, रक्तदान, सफाई, पेड़ लगाना तथा नेत्रदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें क्षमा करना होगा, धैर्य रखना होगा, एकता बनाए रखनी होगी, साहस रखना होगा, सेवा करनी होगी तथा जीवन में आशा रखनी होगी तभी हम एक कामयाब इंसान बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि मंडेला जी ने अपने जीवन में 67 साल मानवता की सेवा की। इसलिए दुनिया भर के लोगों से कहा जाता हैं कि इस दिन 67 मिनट समाज सेवा करें, कोई बड़ा काम नहीं तो बस किसी एक की मद्द कर दीजिए ताकि समाज में समानता आ सकती हैं और देश उन्नति कर सकता हैं। @newstodayhry #newstodayhry




