Haryana
Trending

स्वच्छ पेयजल आपूर्ति को लेकर सरकार गंभीर-गोबिंद कांडा।।

स्वच्छ पेयजल आपूर्ति को लेकर सरकार गंभीर-गोबिंद कांडा।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज ):- शहर वासियों को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति और शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए सरकार पूरी तरह गंभीर है। पूर्व मंत्री गोपाल कांडा के विशेष प्रयासों से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिरसा के विकास के लिए करोड़ों रुपये का बजट मंजूर किया है। इसके तहत शहर में पीने के पानी की किल्लत को हमेशा के लिए खत्म करने के उद्देश्य से 125 करोड़ रुपये की लागत से 14 नए बूस्टिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। यह बात वरिष्ठ भाजपा नेता एवं श्री बाबा तारा जी कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने वार्ड नंबर 11 के भारत नगर (साईं डेरी वाली गली) में एक नए ट्यूबवेल के स्थापना कार्य का शुभारंभ करने के दौरान आयोजित समारोह में कही। इस अवसर पर गोबिंद कांडा और नगर परिषद के चेयरमैन वीर शांति स्वरूप ने पंडित सेवक राम कौशिक द्वारा करवाए गए वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सांझा रूप से भूमि पूजन किया। यह ट्यूबवेल राजेंद्र संधू द्वारा दान की गई भूमि पर लगाया जा रहा है।

पार्कों का कायाकल्प और फरवरी तक पूरा होगा स्टॉर्म वाटर प्रोजेक्ट

इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने सिरसा के विकास का पूरा खाका जनता के सामने रखा। उन्होंने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के स्थाई समाधान के लिए चल रहा स्टॉर्म वाटर प्रोजेक्ट आगामी फरवरी माह तक पूरा कर लिया जाएगा, जिसके तुरंत बाद अन्य विकास कार्यों के टेंडर लगा दिए जाएंगे। इसके अलावा शहर में सीवरेज व्यवस्था सुधार पर 130 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सड़कों के सुधारीकरण और नए निर्माण के लिए 25 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। करोड़ों रुपये की लागत से शहर के पार्कों का जीर्णोद्धार कर उनका सौंदर्यीकरण किया जाएगा। गोबिंद कांडा ने बताया कि नगर परिषद को भी 128 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हो चुकी है, जिससे शहर के सभी 32 वार्डों का समान रूप से कायाकल्प किया जाएगा। उन्होंने वार्ड नंबर 11 का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि इस वार्ड में अब तक 1 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए जा चुके हैं और 1 करोड़ रुपये के नए टेंडर भी जल्द ही खुलने जा रहे हैं।
ये रहे उपस्थित:
इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष वीर शांति स्वरूप, पार्षद राजन शर्मा, भूमि दाता राजेंद्र संधू, प्रेमराज मेहरा, पवन शर्मा, लक्ष्मण गुज्जर, इंद्रोष गुज्जर, हरिप्रकाश शर्मा, विजय यादव, बलबीर गिल, रामचंद्र वर्मा, कृष्ण वर्मा, श्यामलाल खत्री, निहाल सिंह शेखावत, हरभजन सिंह गिल, होशियार सिंह फौजी, अजय भट्टी, ईश्वर स्वामी, हरमीत सिंह, राकेश वर्मा, छबील दास, हरपाल भाटिया और चेतन सिंगला सहित वार्ड एवं शहर के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button