2.072 किलोग्राम डोडा पोस्त तस्करी मामले में एक और बड़ी सफलता, सप्लायर को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर न्यायालय में पेश किया।।
2.072 किलोग्राम डोडा पोस्त तस्करी मामले में एक और बड़ी सफलता, सप्लायर को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर न्यायालय में पेश किया।।

डबवाली-(पंकज गुदारा ):- पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर, आईपीएस के निर्देशन में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डबवाली पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना कालांवाली में दर्ज 2.072 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामदगी के मामले की जांच के दौरान जांच अधिकारी एएसआई सतपाल ने गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ की। पूछताछ के दौरान प्राप्त तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर मामले में सप्लायर गुरलाल की संलिप्तता सामने आई। इसके उपरांत पुलिस ने विधिक प्रक्रिया अपनाते हुए आरोपी गुरलाल को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे मामले की जांच में शामिल किया गया। डबवाली पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ कर नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क, अन्य सहयोगियों, सप्लाई चैन एवं आर्थिक लेन-देन के संबंध में गहन जांच की जा रही है। मामले में नियमानुसार आगामी कानूनी कार्यवाही जारी है। पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर, आईपीएस ने कहा कि डबवाली पुलिस नशा तस्करी के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। केवल नशा बरामद करने तक ही नहीं, बल्कि इसके पूरे सप्लाई नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए प्रत्येक कड़ी तक पहुंचकर सख्त कानूनी कार्यवाही की जा रही है। नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।। #Newstodayhry @Newstodayhry




