मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद।।
मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना एच.टी.एम. पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना एच.टी.एम. में दर्ज मोटरसाइकिल चोरी के मामले में उप निरीक्षक राजेश ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी राकेश उर्फ राठी पुत्र रणवीर, निवासी जिला सोनीपत, हाल निवासी शिव नगर, हिसार को गिरफ्तार किया है। मामले के अनुसार शिकायतकर्ता नवीन कुमार निवासी गांव मीरपुर, जिला हिसार ने शिकायत दी थी कि वह सरकारी अस्पताल सेक्टर-14, हिसार में कार्यरत है। उसने अपनी मोटरसाइकिल अस्पताल परिसर में खड़ी की थी, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर थाना एच.टी.एम. में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे काबू किया। पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा मोटरसाइकिल HR-22P-3879 बरामद की गई। आरोपी को नियमानुसार माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक हिसार ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा वाहन चोरी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे मामलों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नागरिकों से भी अपील की गई है कि अपने वाहनों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।। #Newstodayhry @Newstodayhry




