सीआईए स्टाफ कालांवाली की बड़ी कार्रवाई, अवैध 315 बोर देसी कट्टा व जिंदा कारतूस सहित आरोपी किया काबू।।
सीआईए स्टाफ कालांवाली की बड़ी कार्रवाई, अवैध 315 बोर देसी कट्टा व जिंदा कारतूस सहित आरोपी किया काबू।।

डबवाली-(पंकज गुदारा ):- अवैध हथियारों एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अपराधियों की धरपकड़ व आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए स्टाफ कालांवाली ने आरोपी सुखमन्द्र सिंह को अवैध देसी कट्टा 315 बोर व 01 जिंदा कारतूस सहित काबू करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 20.07.2026 को प्रभारी सीआईए स्टाफ कालांवाली पीएसआई सतपाल सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम ने गश्त पड़ताल के दौरान कार्रवाई करते हुए लकड़ावाली से गदराना रोड़ पर एक संदिग्ध व्यक्ति को काबू किया । पूछताछ एवं तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर अवैध देसी कट्टा व 01 जिंदा कारतूस बरामद हुआ । जिस पर आरोपी के खिलाफ थाना कालांवाली में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई । पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले की जांच जारी है । आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी । डबवाली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अवैध हथियारों, नशीले पदार्थों अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत अपने नजदीकी थाना, चौकी अथवा डायल 112 पर दें, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।। #Newstodayhry @Newstodayhry




