नशा तस्करों के खिलाफ डबवाली पुलिस का प्रहार जारी, सीआईए स्टाफ डबवाली ने 06.75 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी को किया काबू।।
नशा तस्करों के खिलाफ डबवाली पुलिस का प्रहार जारी, सीआईए स्टाफ डबवाली ने 06.75 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी को किया काबू।।

डबवाली-(पंकज गुदारा ):- पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर आईपीएस के दिशा-निर्देशन में नशा तस्करों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सीआईए स्टाफ डबवाली ने गश्त एवं अपराध रोकथाम अभियान के दौरान एक आरोपी को हेरोइन सहित गिरफ्तार कर नशा तस्करों के नेटवर्क पर एक बड़ा प्रहार किया है। साथ ही हेरोइन तस्करी के एक अन्य मामले में थाना सदर डबवाली टीम ने मुख्य तस्कर आरोपी को भी गिरफ्तार किया है । पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए स्टाफ डबवाली प्रभारी उप नि. शैलेंद्र कुमार की टीम ने दिनांक 20 जुलाई 2026 को गश्त पड़ताल के दौरान तेजाखेड़ा से अबूबशहर रोड़ पर संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को काबू कर उसकी नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 06 ग्राम 750 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान कुलदीप कुमार के रूप में हुई। बरामद नशीले पदार्थ के संबंध में आरोपी के खिलाफ थाना सदर डबवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में इस नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी । इसी तरह थाना सदर डबवाली टीम ने हेरोइन तस्करी के मामले में वांछित मुख्य तस्कर आरोपी जगमीत सिंह को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । जिस संबंध में दिनांक 03 जुलाई 2026 को गांव चट्ठा से आरोपी लखविंदर को कार सहित काबू कर उसके कब्जे से 68 ग्राम 540 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की थी । जो आरोपी के खिलाफ थाना सदर डबवाली में अभियोग दर्ज कर इस नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश शुरू की गई । जो उनकी टीम ने मुख्य तस्कर आरोपी जगमीत सिंह के खिलाफ महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाते हुए आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लिया । आरोपी को अभियोग में शामिल तफ्तीश कर पूछताछ की गई और उसके उपरांत माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया । डबवाली पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। युवाओं के भविष्य को नशे की दलदल में धकेलने वाले तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा। डबवाली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी नशा तस्करी, नशीले पदार्थों की बिक्री, भंडारण अथवा सेवन संबंधी गतिविधि की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत मानस पोर्टल, हेल्पलाइन नंबर 1933, डबवाली पुलिस के मोबाइल नंबर 91389-99748 अथवा अपने नजदीकी पुलिस थाना/चौकी में दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।। #Newstodayhry @newstodayhry




