Haryana
Trending

17 वोटों से गिरीं प्रवेश राणा, अविश्वास प्रस्ताव पास ll

17 वोटों से गिरीं प्रवेश राणा, अविश्वास प्रस्ताव पास ll

करनाल -(सुभाष गुप्ता):- डॉ आनंद कुमार की अध्यक्षता में वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में जिला परिषद करनाल की चेयरपर्सन के खिलाफ जिला परिषद के सदस्यों की ओर से रखे गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर उपायुक्त ने बताया कि बैठक के लिए कोरम के अनुसार दो-तिहाई सदस्यों का उपस्थित होना अनिवार्य होता हैं। जबकि आज की बैठक में जिला परिषद के कुल 25 सदस्यों में से 19 सदस्य उपस्थित रहे जबकि 6 सदस्य गैर हाजिर रहे।
उपायुक्त ने बताया कि बैठक में जिला परिषद के सदस्यों की ओर से रखें गए अविश्वास प्रस्ताव की मतदान प्रक्रिया को अपनाया गया। बैठक में उपस्थित कुल 19 जिला परिषद के सभी सदस्यों को चुनावी प्रक्रिया के लिए बैलेट पेपर उपलब्ध करवाए गए और प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। अविश्वास प्रस्ताव के मतदान के दौरान सभी सदस्यों ने स्वेच्छा से चेयरपर्सन के विपक्ष और पक्ष में मतदान किया। मतदान प्रक्रिया के तुरंत बाद मौके पर ही मतो की गणना की गई। मतगणना के परिणाम के अनुसार जिला परिषद की चेयरपर्सन प्रवेश राणा के विरूद्ध 17 सदस्यों ने वोट डालें तथा 2 सदस्यों ने पक्ष में मतदान किया।
इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित कुमार ने मीडिया से बातचीत के दौरान अविश्वास प्रस्ताव की आयोजित बैठक व मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न होने पर सभी सदस्यों का आभार जताया। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button