Haryana
Trending

MHD ओढ़ा विद्यालय में इंटर हाउस भाषण प्रतियोगिता का आयोजन ll

MHD ओढ़ा विद्यालय में इंटर हाउस भाषण प्रतियोगिता का आयोजन ll

ओढ़ां-(अशोक गर्ग):-शिक्षा के बदलते स्वरूप और नई तकनीकों की बढ़ती भूमिका को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से माता हरकी देवी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय ओढ़ा में कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों के लिए इंटर हाउस भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय “शिक्षा पर कृत्रिम बुद्धिमता का प्रभाव” रखा गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा में एआई के बढ़ते उपयोग, उसके लाभ तथा उससे जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूक करना था।
इस अवसर पर माता हरकी देवी शिक्षण संस्थान के प्रबंध निदेशक डॉ. कुलदीप कौर आनंद, अध्यापकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। प्रतिभागियों ने अपने विचारों के माध्यम से बताया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता ने शिक्षा को अधिक सरल, रोचक और सुलभ बनाया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि तकनीक का उपयोग सीखने में यह सहायक होना चाहिए न कि विद्यार्थी की मेहनत और मौलिक सोच का स्थान लेने वाला। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर शहीद भगत सिंह हाउस की छात्रा सुखमनी, द्वितीय स्थान पर शहीद भगत सिंह हाउस की हैप्पी कौर व गुरु गोबिंद सिंह की स्पर्शदीप तृतीय स्थान पर रही I रानी लक्ष्मीबाई हाउस की दीक्षा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। अंत में माता हरकी देवी शिक्षण संस्थान के प्रबंध निदेशक डॉ. कुलदीप कौर ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए कहा कि बदलते समय के साथ नई तकनीकों को अपनाना आवश्यक है लेकिन सच्ची सफलता का आधार आज भी ज्ञान मेहनत और अनुशासन है। शिक्षक एआई का प्रयोग कर अपने शिक्षण को और अधिक प्रभावशाली बना सकते हैl @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button