आदमपुर पुलिस द्वारा गांव सादलपुर से 16 बोतल अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार।।
आदमपुर पुलिस द्वारा गांव सादलपुर से 16 बोतल अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना आदमपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 16 बोतल अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। प्रभारी थाना आदमपुर सब-इंस्पेक्टर हरीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य सिपाही राकेश कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त एवं अपराध रोकथाम के उद्देश्य से मौजूद थे। इसी दौरान प्राप्त सूचना एवं संदेह के आधार पर गांव सादलपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति की जांच की गई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 16 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। आरोपी की पहचान रामकुमार पुत्र भगवाना राम निवासी गांव सादलपुर, जिला हिसार के रूप में की है। आरोपी के विरुद्ध थाना आदमपुर में हरियाणा आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी अवैध शराब कहां से लेकर आया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। हिसार पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध शराब के निर्माण, बिक्री या तस्करी की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।। #Newstodayhry @newstodayhry




