Haryana
Trending

बनभौरी मंदिर में श्रद्धालु की जेब से ₹8 हजार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी की पूरी राशि बरामद : एसपी सिद्धान्त जैन।।

बनभौरी मंदिर में श्रद्धालु की जेब से ₹8 हजार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी की पूरी राशि बरामद : एसपी सिद्धान्त जैन।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के निर्देशन व उप पुलिस अधीक्षक बरवाला श्री सुमित कुमार के नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरवाला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बनभौरी मंदिर में श्रद्धालु की जेब से ₹8,000 चोरी करने के मामले का सफलतापूर्वक खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की पूरी राशि बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। प्रभारी थाना बरवाला निरीक्षक कर्मजीत ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 जुलाई को सत्यानारायण पुत्र रामेश्वर निवासी गांव संढील, थाना अलेवा, जिला जींद की शिकायत पर थाना बरवाला में मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह बनभौरी मंदिर में धोक (दर्शन) करने आया था। दर्शन के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी जेब से ₹8,000 चोरी कर लिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच मुख्य सिपाही विजय कुमार को सौंपी गई। जांच अधिकारी ने तत्काल घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया तथा अन्य गुप्त स्रोतों से जानकारी एकत्रित कर आरोपी की पहचान कर उसे शीघ्र गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कप्तान पुत्र नरेश निवासी बनभौरी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की ₹8,000 की पूरी राशि बरामद कर ली है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पुछताछ कर यह भी पता लगाया जायेगा कि आरोपी पहले भी इस प्रकार की वारदातों में संलिप्त रहा है या नहीं। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि हिसार पुलिस संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को कानून के शिकंजे में लाया जा रहा है। उन्होंने आमजन से भीड़-भाड़ वाले धार्मिक स्थलों एवं सार्वजनिक स्थानों पर अपने सामान एवं नकदी की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button