सीआईए बरवाला टीम ने खरक पुनीया से 21 बोतल अवैध देसी शराब सहित आरोपी को किया गिरफ्तार : एसपी सिद्धान्त जैन।।
सीआईए बरवाला टीम ने खरक पुनीया से 21 बोतल अवैध देसी शराब सहित आरोपी को किया गिरफ्तार : एसपी सिद्धान्त जैन।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए बरवाला टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। इस बारे में प्रभारी सीआईए बरवाला PSI प्रदीप ने बताया की उनकी टीम के मुख्स सिपाही सुरेन्द्र कुमार अपनी पुलिस टीम ने क्षेत्र में मौजुद थे । मुख्य सिपाही ने सुचना के आधार पर गाँव खरक पुनिया में कार्रवाई के दौरान संजय पुत्र रमेश निवासी गाँव खरक पुनिया, जिला हिसार को काबू कर उसके कब्जे से 21 बोतल अवैध शराब बरामद की। बरामद शराब में 17 बोतल शराब ठेका देशी (मार्का माल्टा) तथा 4 बोतल शराब (मार्का शहनाई) शामिल हैं। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध थाना बरवाला में हरियाणा आबकारी अधिनियम की धारा 61-1(a)-4-2020 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उससे अवैध शराब के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क तथा इस कारोबार में शामिल अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा सके। एसपी ने कहा कि हिसार पुलिस जिले में अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। कानून व्यवस्था बनाए रखने और नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान भविष्य में भी इसी प्रकार जारी रहेंगे। जनता से भी अपील की गई है कि यदि कहीं अवैध शराब की बिक्री या तस्करी की सूचना हो तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।। #Newstodayhry @Newstodayhry




