दिल्ली लाठीचार्ज की गूंज रेवाड़ी तक, पेपर लीक के खिलाफ सड़कों पर उतरा छात्र आक्रोश ||
दिल्ली लाठीचार्ज की गूंज रेवाड़ी तक, पेपर लीक के खिलाफ सड़कों पर उतरा छात्र आक्रोश ||

रेवाड़ी-(भानु शर्मा):-दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की आंच अब हरियाणा के रेवाड़ी तक पहुँच गई है। घटना के विरोध में आज जिले के विभिन्न छात्र संगठनों के सैकड़ों छात्र लांबबंद होकर सड़कों पर उतर आए और सरकार व शिक्षामंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।छात्रों ने राज्य और केंद्र सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार जल्द ही पेपर लीक माफियाओं पर सख्त कार्रवाई नहीं करती और छात्रों की आवाज नहीं सुनती, तो हरियाणा में भी नेपाल की तर्ज पर उग्र आंदोलन किए जाएंगे।विरोध प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन की ओर से भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रदर्शन के अंत में छात्र संगठनों ने जिला उपायुक्त (DC) के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें लाठीचार्ज के दोषियों पर कार्रवाई और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली की मांग की गई। हम अपने भविष्य और पारदर्शी परीक्षाओं के लिए शांतिपूर्ण ढंग से आवाज उठा रहे थे, लेकिन सरकार ने दिल्ली में छात्रों की आवाज सुनने के बजाय उन पर लाठियां बरसाईं। यह लोकतंत्र की हत्या है। देश का युवा दिन-रात मेहनत करके परीक्षा की तैयारी करता है, और पेपर लीक माफिया उनकी मेहनत पर पानी फेर देते हैंअगर सरकार अब भी अपनी नींद से नहीं जागी और पेपर लीक माफियाओं पर लगाम नहीं लगाई, तो आने वाले समय में देश का युवा सड़कों पर होगा। फिर हरियाणा में भी नेपाल की तर्ज पर तख्तापलट और जन-आंदोलन जैसे प्रदर्शन देखने को मिलेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। @newstodayhry #newstodayhry



