Haryana
Trending

महाराष्ट्र के व्यापारी से ₹8 लाख की फिरौती, नूंह कोर्ट का बड़ा फैसला ||

महाराष्ट्र के व्यापारी से ₹8 लाख की फिरौती, नूंह कोर्ट का बड़ा फैसला ||

नूह-(निकुंज गर्ग):-नूंह जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. सुशील कुमार गर्ग की अदालत ने वर्ष 2017 में महाराष्ट्र के एक व्यापारी का अपहरण कर उससे 8 लाख रुपये से अधिक की फिरौती वसूलने के मामले में दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी मुबारिक निवासी गांव चाहलका और रतिराम निवासी गांव पलड़ी, जिला नूंह पर विभिन्न धाराओं के तहत एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के सांगमनेर निवासी व्यवसायी संजय भगचंद असावा ने अगस्त 2017 में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म इंडियामार्ट और व्हाट्सएप के माध्यम से सस्ते दामों पर जंबो बैग उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया गया। आरोपी उन्हें माल दिखाने के बहाने 9 अगस्त 2017 को हरियाणा बुलाकर गांव पल्ला स्थित एक फार्महाउस में ले गए, जहां उन्हें बंधक बना लिया गया। आरोपियों ने शिकायतकर्ता से नकदी, मोबाइल फोन और सोने की अंगूठी छीन ली तथा पहले 20 लाख रुपये की फिरौती की मांग की। बाद में 8 लाख रुपये से अधिक की फिरौती लेने के बाद उन्हें राष्ट्रीय राजमार्ग पर छोड़ दिया गया। रिहा होने के बाद पीड़ित ने नूंह पुलिस को शिकायत दी, जिस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सबूतों के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। करीब नौ वर्ष तक चली सुनवाई के बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. सुशील कुमार गर्ग ने 27 जुलाई को दोनों आरोपियों को दोषी ठहराया। मंगलवार को अदालत ने दोनों को आजीवन कारावास तथा एक-एक लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button