दुर्घटनाग्रस्त कार को भी नहीं छोड़ा… 24 घंटे में चोर पुलिस के हत्थे चढ़ा II
दुर्घटनाग्रस्त कार को भी नहीं छोड़ा... 24 घंटे में चोर पुलिस के हत्थे चढ़ा II

डबवाली-(पंकज गोदारा):- पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर के कुशल नेतृत्व में डबवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में चोरी व लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने व अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए चौकी गोरीवाला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गांव गंगा में सड़क किनारे खड़ी दुर्घटनाग्रस्त कार का सामान चोरी करने के मामले को तत्परता से सुलझाते हुए आरोपी रवि कुमार को गिरफ्तार किया है। मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता उप निरीक्षक आनन्द कुमार ने बताया कि दिनांक 11.09.2026 को प्राप्त शिकायत के अनुसार शिकायतकर्ता गुरबख्शीश निवासी गंगा की कार दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण गांव गंगा में अबूबशहर रोड के साइड में खड़ी थी। जो किसी अज्ञात व्यक्ति/व्यक्तियों द्वारा कार के टायर, स्टेपनी, बैटरी व अन्य सामान चोरी कर लिया गया। जिस सम्बंध में थाना सदर डबवाली में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई। जो चौकी गोरीवाला प्रभारी एएसआई जगपाल सिंह की टीम ने मामले की गहनता से जांच करते हुए घटनास्थल से जुटाए गए सीसीटीवी फुटेज व अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी रवि कुमार को 24 घंटे में काबू कर लिया। आरोपी से पूछताछ के दौरान वारदात में प्रयुक्त कार व चोरीशुदा सामान भी बरामद किया गया है । आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी के आपराधिक रिकार्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ वर्ष 2019 में थाना रानियां में लड़ाई झगड़े व वर्ष 2024 में साइबर अपराध थाना जींद में एक अभियोग दर्ज है । #newstodayhry @newstodayhry




