सोलर पैनल की तार चोरी मामले में थाना अग्रोहा पुलिस की कार्रवाई।।
सोलर पैनल की तार चोरी मामले में थाना अग्रोहा पुलिस की कार्रवाई।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा चोरी की वारदातों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना अग्रोहा पुलिस ने सोलर पैनल ट्यूबवेल की तार चोरी के मामले में दो आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। थाना अग्रोहा में दर्ज मामले के अनुसार गांव श्यामसुख निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि उसके खेत में सोलर पैनल ट्यूबवेल के लिए लगाए गए थे। दिनांक 14 अगस्त 2026 को खेत में पहुंचने पर सोलर पैनल की तार कटी हुई मिली। शिकायतकर्ता ने मौके पर दो युवकों को तार काटकर चोरी करते हुए देखा तथा एक युवक को मौके पर पकड़ लिया, जबकि उसका साथी चोरी की तार लेकर मोटरसाइकिल पर फरार हो गया। शिकायत के आधार पर थाना अग्रोहा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले में थाना अग्रोहा के सहायक उप निरीक्षक सुभाष चन्द्र द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी सोनू पुत्र धर्मबीर निवासी मीरपुर तथा सुरेश पुत्र अमीलाल निवासी नगथला को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों से संबंधित बरामदगी पूर्व में अन्य मुकदमों में हो चुकी है। थाना पुलिस द्वारा मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा चोरी की वारदातों में संलिप्त अन्य आरोपियों के संबंध में भी जांच जारी है। पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने कहा कि चोरी एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ हिसार पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। अपराध में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा ऐसे मामलों में आरोपियों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।। #newstodayhry @newstodayhry




