Haryana
Trending

कार से तेजधार गंडासा बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार : एसपी सिद्धांत जैन, आईपीएस।।

कार से तेजधार गंडासा बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार : एसपी सिद्धांत जैन, आईपीएस।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में जिले में अपराधियों एवं अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। महिला सुरक्षा टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से तेजधार गंडासा बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रबंधक अफसर थाना सिविल लाइन ने बताया कि उप निरीक्षक ममता के नेतृत्व में महिला सुरक्षा टीम राजगढ़ रोड पर नाकाबंदी एवं वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कार नंबर HR-20BE-8597 को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार की चालक सीट के नीचे से एक तेजधार गंडासा बरामद हुआ। बरामद हथियार के संबंध में आरोपी कोई वैध लाइसेंस अथवा संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं कर सके। इस संबंध में उप निरीक्षक संजय कुमार की शिकायत पर थाना सिविल लाइन में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की जांच के दौरान मुख्य सिपाही सुनीता ने कार्रवाई करते हुए मुनीष पुत्र हवा सिंह निवासी गांव ललीस, जिला भिवानी, योगेश पुत्र मनीराम निवासी गांव तलवंडी बादशाहपुर, जिला हिसार तथा निर्मल पुत्र बलदेव सिंह निवासी गांव चौधरीवास, जिला हिसार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों को पूछताछ के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में पुलिस द्वारा गहनता से जांच की जा रही है तथा यदि जांच के दौरान अन्य तथ्य सामने आते हैं तो नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस ने कहा कि हिसार पुलिस जिले में अवैध हथियार रखने वालों एवं कानून-व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पूरी सख्ती से कार्रवाई कर रही है। आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और भविष्य में भी ऐसे तत्वों के विरुद्ध इसी प्रकार प्रभावी एवं कठोर कानूनी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button