थाना अग्रोहा पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार।।
थाना अग्रोहा पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन के दिशा-निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना अग्रोहा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। थाना अग्रोहा में शिकायतकर्ता हंसराज पुत्र फुलाराम निवासी गांव भोडा होशनाक, जिला हिसार की शिकायत पर दर्ज मुकदमा के तहत कार्रवाई करते हुए मुख्य सिपाही विक्रम ने रवि पुत्र ओमप्रकाश निवासी अग्रोहा, जिला हिसार को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से शिकायतकर्ता की चोरी हुई मोटरसाइकिल नंबर HR-22K-4449 बरामद की गई, जिसे नियमानुसार कब्जा पुलिस में लेकर मामले में शामिल किया गया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के उपरांत आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन ने बताया कि जिला पुलिस संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाकर अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने आमजन से अपील की कि अपने वाहनों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। #Newstodayhry @Newstodayhry




