Haryana
Trending

चोरी के मामले में बरवाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार।।

चोरी के मामले में बरवाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना बरवाला पुलिस ने चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरीशुदा चांदी के आभूषण, घड़ी तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है। प्रबन्धक अफसर थाना बरवाला ने बताया शिकायतकर्ता रामभगत पुत्र पूर्ण सिंह निवासी धिकताना, जिला हिसार ने शिकायत में बताया कि दिनांक 03 अगस्त 2026 की रात अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर के साइड वाले कमरे का ताला तोड़कर एक जोड़ी चांदी की पाजेब, चांदी की तबीजी, 24,000 रुपये नकद, करीब 27,000 रुपये कीमत की घड़ी तथा अन्य सामान चोरी कर लिया। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरु की। जांच के दौरान उप निरीक्षक कुलबीर सिंह की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 07.08.2026 को आरोपी सुमित उर्फ जग्गू पुत्र रामकुमार निवासी धिकताना, जिला हिसार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा सामान की बरामदगी की गई। आरोपी के कब्जे से एक जोड़ी चांदी की पाजेब, एक चांदी की चेन, एक घड़ी तथा एक चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस ने कहा कि संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध हिसार पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। चोरी, लूट एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जिला पुलिस द्वारा ऐसे मामलों में आरोपियों की धरपकड़ के साथ-साथ चोरीशुदा संपत्ति की बरामदगी को भी प्राथमिकता दी जा रही है।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button