चौकी बस अड्डा हिसार पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद।।
चौकी बस अड्डा हिसार पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन के निर्देशानुसार अपराध एवं चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शहर हिसार की चौकी बस अड्डा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की है। चौकी बस अड्डा प्रभारी सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सौरभ पुत्र सतबीर, निवासी मकान नंबर 169, नवदीप कॉलोनी, हिसार को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से वारदात में चोरी की गई हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल नंबर HR-86-5141 बरामद की गई। मामले के संबंध में शिकायतकर्ता सुनील पुत्र नरेश, निवासी गढ़ी, जिला हिसार की शिकायत पर थाना शहर हिसार में मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया था कि उसकी मोटरसाइकिल हिसार बस स्टैंड के पास खड़ी थी, जिसे अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। कदमे की जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए तथा वारदात में शामिल आरोपी की पहचान कर उसे 08 अगस्त 2026 को नियमानुसार गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की गई। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन ने कहा कि चोरी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ हिसार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry




