हिसार पुलिस की नशा तस्करों की अवैध कमाई पर बड़ी कार्रवाई।।
हिसार पुलिस की नशा तस्करों की अवैध कमाई पर बड़ी कार्रवाई।।

हिसार-(अमित कुमार ):- नशीले पदार्थों की तस्करी से अर्जित कथित अवैध संपत्ति एवं आर्थिक नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, IPS के निर्देशन में हिसार पुलिस ने NDPS Act की धारा 68F(1) के तहत की गई संपत्ति फ्रीजिंग की कार्रवाई में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। सक्षम प्राधिकारी द्वारा करीब 69.32 लाख रुपये मूल्य की संपत्तियों एवं परिसंपत्तियों को फ्रीज करने के आदेश की पुष्टि की गई है। यह कार्रवाई अनुज उर्फ नोजी पुत्र जसवंत सिंह, निवासी पीरावाली, हिसार, हाल निवासी अग्रवाल कॉलोनी, हनुमान मंदिर के पास, फतेहाबाद से संबंधित है। आरोपी को FIR No. 128 दिनांक 20.03.2025, थाना हिसार शहर में 261 ग्राम हेरोइन, जो वाणिज्यिक मात्रा है, की बरामदगी के बाद गिरफ्तार किया गया था। मामले की जांच के प्रभारी NDPS CELL ASI भूप सिंह ने आरोपी की कथित नशा तस्करी में संलिप्तता तथा नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार से अर्जित धन के वित्तीय लेन-देन एवं संपत्ति संबंधी कड़ी की गहनता से जांच की गई। जांच में सामने आई संपत्तियों एवं परिसंपत्तियों के संबंध में नियमानुसार फ्रीजिंग की कार्रवाई की गई।
सक्षम प्राधिकारी द्वारा फ्रीजिंग आदेश की पुष्टि
आरोपी अनुज उर्फ नोजी, मनु, श्रीमती अनीता रानी, श्रीमती सरवणो बाई तथा गोबिंद सिंह के नाम पर दर्ज/खड़ी विभिन्न संपत्तियों एवं परिसंपत्तियों से संबंधित फ्रीजिंग आदेश की पुष्टि की गई है। जांच दस्तावेजों एवं तथ्यों का परीक्षण करने के उपरांत संबंधित संपत्तियों को NDPS Act के अर्थ में अवैध रूप से अर्जित संपत्ति (Illegally Acquired Property) के दायरे में माना गया। इसके पश्चात NDPS Act की धारा 68F(2) के तहत फ्रीजिंग आदेश की पुष्टि की गई।
फ्रीज की गई संपत्तियों एवं परिसंपत्तियों का विवरण
बस्ती भीमा, फतेहाबाद में 8 मरला भूमि — लगभग 6.00 लाख रुपये
उक्त भूमि पर निर्मित दो मंजिला भवन — लगभग 50.00 लाख रुपये
Kia Sonet GL(O) IMT HTK Plus, रजिस्ट्रेशन नंबर HR20AX 4817 — लगभग 8.50 लाख रुपये
Bajaj Pulsar N160, रजिस्ट्रेशन नंबर HR20AW 2780 — लगभग 80,000 रुपये
TVS Apache RR 310, रजिस्ट्रेशन नंबर HR22V 8582 — लगभग 2.50 लाख रुपये
विभिन्न बैंक खातों में जमा राशि — लगभग 1.52 लाख रुपये
इस प्रकार फ्रीजिंग कार्रवाई के अंतर्गत शामिल संपत्तियों एवं परिसंपत्तियों का कुल अनुमानित मूल्य लगभग 69.32 लाख रुपये है।
पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, IPS का संदेश
पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, IPS ने कहा कि हिसार पुलिस नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। पुलिस की कार्रवाई केवल नशा सप्लायर एवं तस्करों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि नशे के अवैध कारोबार से अर्जित कथित धन और संपत्तियों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। नशा तस्करी से अर्जित धन से बनाई या खरीदी गई संपत्तियों, वाहनों, बैंक खातों एवं अन्य परिसंपत्तियों की पहचान कर कानून के अनुसार उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नशे के अवैध कारोबार को आर्थिक रूप से कमजोर करना और उसके पीछे काम कर रहे वित्तीय नेटवर्क को तोड़ना हिसार पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। नशा तस्करों एवं उनके सहयोगियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई भविष्य में भी लगातार जारी रहेगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry




