थाना HTM पुलिस की कार्यवाही 88 बोतल अवैध शराब व बीयर सहित आरोपी गिरफ्तार।।
थाना HTM पुलिस की कार्यवाही 88 बोतल अवैध शराब व बीयर सहित आरोपी गिरफ्तार।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, IPS के निर्देशानुसार अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना HTM हिसार पुलिस ने एक आरोपी को 88 बोतल अवैध शराब व बीयर सहित गिरफ्तार किया है। थाना HTM सहायक उप निरीक्षक सुनील ने दिनांक 08 अगस्त 2026 को गश्त पर कैंची चौक, रायपुर रोड, हिसार के पास मौजूद थी। इसी दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सतनाम उर्फ सतू पुत्र प्रीतम, निवासी गांव पिरावाली, जिला हिसार को उसकी सफेद रंग की रिट्ज कार नंबर HR-20-Z-0716 के पास से काबू किया। वाहन की तलाशी लेने पर 12 बोतल माल्टा मस्ती, 12 बोतल शाही जामुन, 24 बोतल Charlie Apple Green, 11 बोतल ALL SEASONS अंग्रेजी शराब तथा 29 बोतल TUBORG STRONG बीयर, कुल 88 बोतल बरामद हुईं। पुलिस ने शराब के साथ वारदात में प्रयुक्त कार को भी कब्जे में लिया है। इस संबंध में थाना HTM हिसार में अभियोग दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है। उप निरीक्षक राजकुमार ने आरोपी सतनाम उर्फ सतू पुत्र प्रीतम, निवासी गांव पिरावाली, जिला हिसार गिरफ्तार करके न्यायालय मे पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत मे भेज गिया गया । पुलिस अधीक्षक हिसार का संदेश श्री सिद्धान्त जैन, IPS ने कहा कि अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी के खिलाफ हिसार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।। #Newstodayhry @Newstodayhry




