नशे के खिलाफ हिसार पुलिस का दोहरा प्रहार ll
नशे के खिलाफ हिसार पुलिस का दोहरा प्रहार ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में हिसार पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाते हुए नशा तस्करों पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की विभिन्न क्राइम यूनिटों CIA हिसार, CIA मिल गेट, CIA बरवाला, एंटी नारकोटिक सेल तथा थाना स्तर की विभिन्न टीमों द्वारा वर्ष 2026 में जनवरी से अगस्त तक NDPS एक्ट के तहत 155 मामले दर्ज कर 278 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। नशे के खिलाफ की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने आरोपियों के कब्जे से 11 किलो 900 ग्राम अफीम, 664 किलो 500 ग्राम डोडा चूरा पोस्त, 2 किलो 500 ग्राम हेरोइन/चिट्टा, 56 किलो गांजा, 5 किलो 400 ग्राम सुल्फा, 2,552 नशीली टेबलेट तथा 480 नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं।
एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा कि हिसार पुलिस का उद्देश्य केवल नशा तस्करों को गिरफ्तार करना नहीं, बल्कि नशे के पूरे नेटवर्क पर प्रभावी प्रहार करना है। इसी दिशा में पुलिस द्वारा नशा तस्करों की अवैध संपत्ति एवं आर्थिक गतिविधियों पर भी कार्रवाई की जा रही है।
नशा तस्करों की संपत्ति पर भी पुलिस की नजर हिसार पुलिस द्वारा 18 नशा तस्करों के खिलाफ धारा 68-F NDPS Act के तहत ₹ 2 करोड़ 57 लाख 93 हजार की संपत्ति Freezing करने की कार्रवाई की, इसके अतिरिक्त 15 नशा तस्करों के खिलाफ PIT-NDPS Act के तहत कार्रवाई की गई । नशे के खिलाफ हिसार पुलिस की कार्रवाई का दूसरा महत्वपूर्ण पहलू नशा पीड़ितों को उपचार एवं पुनर्वास की सुविधा उपलब्ध करवाना है। हिसार पुलिस की नशा मुक्ति टीम द्वारा जनवरी से अगस्त तक जिले में 322 स्थानों पर विजिट कर 30,905 लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। टीम द्वारा 435 नए नशा पीड़ितों की पहचान की गई। इनमें से 489 लोगों को नागरिक अस्पताल के माध्यम से दवाई उपलब्ध करवाई गई, जबकि 413 नशा पीड़ितों का लगातार उपचार करवाया जा रहा है। नशा मुक्ति टीम द्वारा 407 नशा पीड़ितों को घर-घर जाकर आयुर्वेदिक दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं। हिसार पुलिस की नशा मुक्ति टीम के निरंतर प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है और 76 नशा पीड़ित नशे को छोड़कर दोबारा अपनी मेहनत-मजदूरी एवं सामान्य जीवन की ओर लौट चुके हैं।
एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। पुलिस जहां नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है, वहीं नशे की गिरफ्त में आए लोगों को उपचार, काउंसलिंग और दवाइयां उपलब्ध करवाकर उन्हें समाज की मुख्यधारा में वापस लाने के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने आमजन से अपील की कि नशा बेचने वालों की सूचना पुलिस को दें, अपने आसपास के युवाओं पर नजर रखें और नशे की लत से पीड़ित व्यक्ति को छिपाने के बजाय उसका उपचार करवाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही हिसार को नशामुक्त एवं सुरक्षित जिला बनाया जा सकता है।
हिसार पुलिस का स्पष्ट संदेश है—नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और नशा पीड़ितों के उपचार एवं पुनर्वास के लिए हरसंभव प्रयास लगातार जारी रहेंगे। @newstodayhry #newstodayhry




