एनआईए एक्ट मामले में घोषित पीओ गिरफ्तार, हिसार पुलिस की बड़ी कार्रवाई ll
एनआईए एक्ट मामले में घोषित पीओ गिरफ्तार, हिसार पुलिस की बड़ी कार्रवाई ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के निर्देशानुसार वांछित एवं उद्घोषित अपराधियों (P.O.) की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने एनआईए एक्ट के मामले में अदालत द्वारा घोषित एक पी.ओ. को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।थाना अर्बन एस्टेट से सब इंस्पेक्टर नसीब खान ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान भोपाल पुत्र लाल सिंह, निवासी ए-7, जिंदल लेबर कॉलोनी, हिसार के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध एनआईए एक्ट के तहत मामला दर्ज था तथा आरोपी को माननीय अदालत द्वारा पी.ओ. (उद्घोषित अपराधी) घोषित किया गया था। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। पुलिस ने सूचना एवं तकनीकी इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पी.ओ. एवं वांछित आरोपियों पर हिसार पुलिस की पैनी नजर–
एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा कि अदालत द्वारा घोषित पी.ओ. एवं अन्य वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हिसार पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। ऐसे आरोपियों की पहचान कर उनकी गतिविधियों एवं संभावित ठिकानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
उन्होंने कहा कि कानून से बचकर लंबे समय तक फरार रहने वाले आरोपियों के खिलाफ हिसार पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। सभी थाना प्रभारियों एवं पुलिस टीमों को वांछित एवं पी.ओ. आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी ने कहा कि अपराधी चाहे कितना भी समय फरार रहे, कानून की पकड़ से बच नहीं सकता। हिसार पुलिस अपराधियों की धरपकड़ के लिए पूरी तत्परता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य कर रही है। @newstodayhry #newstodayhry




