गांव-गांव निकाली जा रही तिरंगा बाइक व साइकिल यात्राएं ll
गांव-गांव निकाली जा रही तिरंगा बाइक व साइकिल यात्राएं ll

सिरसा -(अक्षित कम्बोज ) हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में देशभक्ति का व्यापक माहौल देखने को मिल रहा है। अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्राएं, बाइक साइकिल रैली निकाली जा रही हैं। बुधवार को मल्लेवाला, देसु मलकाना, राजपुरा माजरा, गुडिय़ा खेड़ा, सहारणी, सुबाखेड़ा, ढाबां, ढुकड़ा के अलावा, गत दिवस रंधावा, कैरावाली, बरासरी, बकरियांवाली, धिंगतानिया, रामपुरा ढिल्लों, खुइयां नेपालपुर, शेखूपुरिया सहित विभिन्न क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा, साइकिल व बाइक रैली सहित कई अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने अभियान में बढ़-चढक़र भागीदारी करते हुए हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। सरकारी स्कूलों, ग्राम सचिवालयों, राजीव गांधी सेवा केंद्रों, वृद्धाश्रमों, आंगनवाड़ी केंद्रों और लाइब्रेरी सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर भी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर गतिविधियां की जा रही हैं। हर घर तिरंगा अभियान के तहत लघु सचिवालय परिसर में विशेष सेल्फी प्वाइंट स्थापित किया गया है। यहां अधिकारी, कर्मचारी और आम नागरिक तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर देशभक्ति के इस अभियान में अपनी भागीदारी दर्ज करवा रहे हैं। युवा वर्ग में सेल्फी प्वाइंट को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग तिरंगे के साथ अपनी तस्वीरें लेकर उन्हें हरघरतिरंगा पोर्टल पर अपलोड कर रहे हैं। वहीं सरल केंद्र में तिरंगा प्रदर्शनी भी लगाई गई है। नगर परिषद सिरसा में भी प्रदर्शनी लगाई गई है और सरकारी भवनों को तिरंगा लाइट से सजाया गया है। @newstodayhry #newstodayhry




