हरियाणा की मिट्टी से निकली अंगद, बड़े पर्दे से ओटीटी तक गूंजा हरियाणवी दम ll
हरियाणा की मिट्टी से निकली अंगद, बड़े पर्दे से ओटीटी तक गूंजा हरियाणवी दम ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-हरियाणवी सिनेमा में एक नई कहानी और नए अंदाज के साथ फिल्म अंगद ने दस्तक दी है। सिरसा में केमसोल एडवरटाइजिंग की ओर से फिल्म के पोस्टर लॉन्च के अवसर पर हरियाणा के लोकप्रिय कलाकार बिंदर दनौदा सहित फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं दी गईं। केमसोल के डायरेक्टर अविनाश फुटेला ने बताया कि अंगद सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि हरियाणा की मिट्टी, भाषा और यहां के जमीनी मुद्दों की आवाज है। फिल्म में यमुना संरक्षण, पर्यावरण की सुरक्षा, अवैध खनन और प्राकृतिक संसाधनों के दोहन जैसे गंभीर विषयों को मनोरंजन, एक्शन और दमदार कहानी के माध्यम से सामने रखा गया है। फिल्म में बिंदर दनौदा मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं, जबकि शहबाज खान ने खलनायक की भूमिका निभाई है। फिल्म के दमदार अंदाज और सामाजिक संदेश को लेकर दर्शकों की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। उन्होंने बताया कि फिल्म अंगद का प्रसारण वेव्स ओटीटी मंच पर नि:शुल्क किया जा रहा है। ऐसे में हरियाणवी सिनेमा और अपने कलाकारों को पसंद करने वाले दर्शकों के लिए यह फिल्म देखने का खास मौका है। फिल्म के प्रचार एवं प्रायोजन में औरिक वर्ल्ड एकेडमी आॅफ एयरहोस्टेस एंड क्रूज मैनेजमेंट, सिरसा द्वारा सहयोग किया जा रहा है। संस्था की ओर से हरियाणवी कला, संस्कृति और प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने तथा स्थानीय सिनेमा को प्रोत्साहित करने की दिशा में यह पहल की गई है। फुटेला ने बताया कि फिल्म में मनोरंजन के साथ-साथ यमुना नदी के संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और प्राकृतिक संसाधनों के दोहन जैसे गंभीर मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया है। फिल्म में रमेश चहल और दिवंगत दिव्यांका सिरोही एवं प्रेजेंटर के तार पर फिल्म से सोनिका सिंह, हरिओम कौशिक महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। अंगद के जरिए अवैध खनन, शोषण और नदियों को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों के खिलाफ आवाज उठाई गई है। फिल्म में पर्यावरण संरक्षण के संदेश को एक्शन और मनोरंजन के साथ प्रस्तुत किया गया है। इसके एक्शन और तेवर की तुलना दर्शकों द्वारा पुष्पा और एनिमल जैसी फिल्मों से की जा रही है। फुटेला ने कहा कि अंगद हरियाणवी संस्कृति, भाषा और स्थानीय मुद्दों को बड़े मंच तक पहुंच हरियाणा को नई पहचान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। @newstodayhry #newstodayhry




