Haryana
Trending

4500 नशीली गोलियां व कैप्सूल बरामद, युवक काबू।।

4500 नशीली गोलियां व कैप्सूल बरामद, युवक काबू।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज ):- एसपी दीपक सहारन के निर्देशानुसार नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ागुढ़ा थाना पुलिस ने बड़ागुढ़ा थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक युवक को 4500 नशीली गोलियां व कैप्सूल सहित काबू किया है। आरोपी की पहचान दलबीर सिंह पुत्र मेजर सिंह निवासी गांव झिड़ी, जिला सिरसा के रूप में हुई है।बड़ागुढ़ा थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर लाभ सिंह ने बताया कि बड़ागुढ़ा थाना सी एक पुलिस टीम में गश्त व चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवक पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस की गाड़ी को देखकर युवक अचानक वापस मुड़कर भागने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने उसे काबू कर नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 2670 प्रेगाबालिन कैप्सूल और 1830 टपेंडाडोल गोलियां, कुल 4500 नशीली दवाएं बरामद हुईं। पुलिस ने बरामद नशीली दवाओं और आरोपी के संबंध में आगामी कार्रवाई के लिए औषधि विभाग के अधिकारी केशव वशिष्ट, को मौके पर बुलाकर हवाले किया गया । पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी नशीली दवाएं कहां से लेकर आया था और इनकी सप्लाई कहां की जानी थी। पुलिस सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी भी जुटा रही है।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button