Haryana
Trending

हिसार में बाइक चोरी का बड़ा खुलासा! पुलिस ने आरोपी को दबोचा, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद ll

हिसार में बाइक चोरी का बड़ा खुलासा! पुलिस ने आरोपी को दबोचा, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद ll

हिसार-(अमित कुमार):-हिसार पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने तथा चोरी की वारदातों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले को सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की है।थाना अर्बन एस्टेट में तुषार गोयल निवासी पठाना मोहल्ला, मोरी गेट, हिसार ने शिकायत देकर बताया कि वह 2 अगस्त 2026 को अपनी मोटरसाइकिल नंबर HR-20AQ-0407, मार्का Splendor Plus, रंग गोल्ड-ब्लैक लेकर लगन पैलेस, दिल्ली रोड हिसार आया था। उसने मोटरसाइकिल पैलेस के बाहर खड़ी की और अंदर चला गया। कुछ समय बाद बाहर आने पर मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली। काफी तलाश करने के बाद भी मोटरसाइकिल का पता नहीं चला।शिकायत पर थाना अर्बन एस्टेट में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई।मामले की जांच के दौरान थाना अर्बन एस्टेट के उप निरीक्षक यशपाल नं. 1399/HSR ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सौरव पुत्र महेन्द्र निवासी नजदीक हनुमान मंदिर, बालाजी कॉलोनी, मंडी आदमपुर को गिरफ्तार किया । पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।
एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा कि चोरी एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ हिसार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि चोरी की वारदातों को सुलझाने के साथ-साथ चोरीशुदा संपत्ति की बरामदगी को भी प्राथमिकता दी जा रही है।@newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button