फतेहाबाद में 4.14 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार :-एचएसएनसीबी ll
फतेहाबाद में 4.14 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार :-एचएसएनसीबी ll

फतेहाबाद-(राजेश भाम्बू):-अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो प्रमुख संजय कुमार के दिशा-निर्देशन एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ब्यूरो की फतेहाबाद यूनिट ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 4.14 ग्राम हेरोइन सहित एक आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की है। गश्त के दौरान मिली सूचना, तुरंत हुई कार्रवाई एचएसएनसीबी यूनिट फतेहाबाद के इंचार्ज तरसेम सिंह के नेतृत्व में टीम रतिया में नशीले पदार्थों की रोकथाम हेतु गश्त व चेकिंग में मौजूद थी। इसी दौरान सूचना के आधार पर टीम ने शहीद भगत सिंह चौक, रतिया पर नशा बेचने की फिराक में खड़े एक संदिग्ध व्यक्ति को काबू किया। तलाशी में आरोपी के कब्जे से 4.14 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ करने पर आरोपी की पहचान श्रवण पुत्र इक्का राम, निवासी गांव अक्का वाली, तहसील टोहाना, जिला फतेहाबाद के रूप में हुई। तरसेम सिंह ने बताया कि एचएसएनसीबी आमजन से अपील करती है कि यदि उनके आसपास नशे की बिक्री, तस्करी या किसी भी प्रकार के अवैध नशा कारोबार की जानकारी मिले, तो तुरंत टोल-फ्री हेल्पलाइन: 1933, हेल्पलाइन: 90508-91508 या पोर्टल पर सूचित करें।@newstodayhry #newstodayhry




