Haryana
Trending

हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल इकाई ने पंडित होशियारीलाल शर्मा को दी श्रद्धांजलि ll

हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल इकाई ने पंडित होशियारीलाल शर्मा को दी श्रद्धांजलि ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) पंडित होशियारी लाल शर्मा की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित भावपूर्ण भजन-कीर्तन एवं श्रद्धांजलि समारोह में हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल की जिला इकाई ने शामिल होकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्रद्धांजलि समारोह स्व. होशियारी लाल शर्मा के सुपुत्र राजकुमार शर्मा की ओर से अत्यंत श्रद्धा, प्रेम और भावनाओं के साथ आयोजित किया गया। सभी ने एकत्रित होकर पंडित होशियारी लाल शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी पुण्य स्मृतियों को नमन किया। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के महासचिव व जिलाध्यक्ष हीरा लाल शर्मा ,जिला प्रधान आई टी सैल संदीप मिढ़ा, जिला संरक्षक जयप्रकाश भोलू सरिया, संगठन सचिव अमित गाबा, शहरी प्रधान कीर्ति गर्ग, उपप्रधान देवेन्द्र डागा, प्रेम गुप्ता, प्रवीण महिपाल, पवन गुप्ता, महासचिव अश्वनी बांसल, कोषाध्यक्ष भीम सिंगला, सलाहकार अनिल सर्राफ, युवा प्रधान हेमंत गुप्ता,महासचिव केशव टांटिया, अंकित कनोडिया, रिम्पी मिढ़ा सहित सभी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपना अमूल्य समय निकालकर अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करवाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जिला प्रधान आई टी सैल संदीप मिढ़ा ने रक्तदान करके अपना कीमती योगदान दिया। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button