Haryana
Trending

समाधान शिविर में नगराधीश अजय सिंह ने सुनी आमजन की शिकायतें ll

समाधान शिविर में नगराधीश अजय सिंह ने सुनी आमजन की शिकायतें ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार लगाए जा रहे समाधान शिविरों के तहत वीरवार को नगराधीश अजय सिंह ने नागरिकों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। नगराधीश ने बताया कि हरियाणा सरकार और जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का मौके पर ही तुरंत समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर की एटीआर समय पर जमा करें। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर समीक्षा बैठकें भी ली जा रही हैं ताकि जवाबदेही तय की जा सके। उन्होंने कहा कि समाधान पोर्टल पर आने वाली सभी शिकायतों की प्रगति की समीक्षा खुद मुख्यमंत्री कर रहे हैं, ऐसे में समस्याओं का त्वरित निदान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि प्रत्येक सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक जिला प्रशासन द्वारा आमजन की शिकायतों के निदान के लिए जिला व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button