Haryana
Trending

जिलास्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में सिरसा की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन ll

जिलास्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में सिरसा की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-जिलास्तरीय साइंस सेमिनार प्रतियोगिता में आर.के. सीनियर सैकेंडरी स्कूल, सिरसा की छात्रा चाहत ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन किया। वहीं श्रीराम न्यू सतलुज सीनियर सैकेंडरी स्कूल, सिरसा के छात्र खुशदिल ने द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुड़िया खेड़ा के छात्र पंकज कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के सभी पोजीशन होल्डर विद्यार्थियों को जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष कुमार फुटेला, डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रतीक गोयल, प्राचार्य नीरज पाहुजा एवं जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. मुकेश कुमार द्वारा सम्मानित किया गया। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, गुरुग्राम के तत्वावधान में 20 अगस्त 2026 को आर.के. सीनियर सैकेंडरी स्कूल, सिरसा में जिलास्तरीय साइंस सेमिनार प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कक्षा 8वीं से 10वीं तक के खंडस्तरीय विजेता विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस वर्ष प्रतियोगिता का मुख्य विषय भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047: संभावनाएं एवं चुनौतियां रहा।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक सोच, शोध की प्रवृत्ति तथा प्रभावी अभिव्यक्ति कौशल विकसित करना है। प्रतिभागियों ने निर्धारित विषय पर वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर अपनी प्रस्तुतियां दीं तथा निर्णायक मंडल के प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय साइंस सेमिनार सितंबर माह के द्वितीय सप्ताह में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, गुरुग्राम में, जबकि राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता 30 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली में आयोजित होगी। जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष कुमार फुटेला ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विज्ञान संगोष्ठी विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक सोच तथा प्रभावी अभिव्यक्ति कौशल विकसित करने का महत्वपूर्ण मंच है। ऊर्जा सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास जैसे विषयों पर विद्यार्थियों की समझ विकसित करना वर्तमान समय की आवश्यकता है। डॉ. मुकेश कुमार ने कहा कि विज्ञान संगोष्ठी केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में जिज्ञासा, वैज्ञानिक सोच, शोध की प्रवृत्ति और आत्मविश्वास विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि भारतीय ऊर्जा परिदृश्य-2047 जैसा विषय विकसित भारत के लक्ष्य के अनुरूप अत्यंत प्रासंगिक है। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button