Haryana
Trending

स्पेशल-मर्सी चांस समेत कई मांगों को लेकर ABVP का प्रदर्शन, कुलपति को सौंपा ज्ञापन ll

स्पेशल-मर्सी चांस समेत कई मांगों को लेकर ABVP का प्रदर्शन, कुलपति को सौंपा ज्ञापन ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सिरसा इकाई द्वारा विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन  किया गया और विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान अभाविप ने विद्यार्थियों के हित में प्रमुख मांगें रखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन के जरिये मांग की गई है कि  इस वर्ष विद्यार्थियों को दोबारा स्पेशल चांस एवं मर्सी चांस का अवसर दिया जाए तथा इन दोनों चांस की फीस कम की जाए।  जिन विद्यार्थियों ने पुनर्मूल्यांकन (क्रद्ग1ड्डद्यह्वड्डह्लद्बशठ्ठ) के लिए आवेदन किया है और पुनर्मूल्यांकन के बाद वे उत्तीर्ण हो जाते हैं, उनकी पुनर्मूल्यांकन फीस वापस की जाए।  परीक्षा परिणाम अंतिम रूप से घोषित होने के 20 दिनों के भीतर उत्तीर्ण विद्यार्थियों को उनकी डीएमसी उपलब्ध करवाई जाए, ताकि विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई एवं रोजगार संबंधी कार्यों में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
अभाविप जिला संयोजक मोहित बिश्नोई ने बताया कि विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान विश्वविद्यालय प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों के हित में आंदोलन को ओर तेज करेगी। इस अवसर पर विभाग संयोजक बलविंद्र सिंह, जिला संयोजक मोहित बिश्नोई, नगर मंत्री कुमारी तन्नू, विभाग छात्रा प्रमुख कुमारी ममता, तहसील संयोजक साहिल न्यौल,सोशल मीडिया नगर संयोजक राहुल साहपुनिया, प्रांत संयोजक फार्मा विजऩ प्रिंस सैनी,  एस.एफ. एस. नगर संयोजक प्रिंस लांबा, समृद्धि, ललीता, रजनी सहित बड़ी संख्या में अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।@newstodayhry #Newstodayhry

Related Articles

Back to top button