Haryana
Trending

मारपीट और धमकी के केस में आरोपी फरार, पुलिस की कार्रवाई पर पीड़ित ने उठाए सवाल II

मारपीट और धमकी के केस में आरोपी फरार, पुलिस की कार्रवाई पर पीड़ित ने उठाए सवाल II

रानियां-(अमन बांसल):- रानियां के बणी गांव में मकान में जबरन घुसकर हमला करने, मारपीट, धमकी और महिला के साथ कथित अभद्र व्यवहार के मामले में नामजद आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर बताए जा रहे हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि ओमप्रकाश, जो स्वयं को सरपंच बताता है, उसका बेटा, हरपाल तथा अन्य आरोपी भूमिगत होकर पुलिस से आंख-मिचोली खेल रहे हैं। इस मामले में रानियां थाना पुलिस ने 12 अगस्त 2026 को एफआईआर नंबर 361 दर्ज की थी। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(2), 190, 351(3), 115(2), 74 और 333 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एफआईआर में ओमप्रकाश पुत्र चुन्नीलाल, हरपाल पुत्र बनवारी लाल सहित 10-15 अन्य लोगों का उल्लेख है। #newstodayhry @newstodayhry

एफआईआर में शिकायतकर्ता पक्ष की ओर से आरोप लगाया गया है कि :-आरोपी लाठी-डंडों के साथ मकान में घुसे और हमला किया। शिकायत के अनुसार ओमप्रकाश पर जान से मारने की धमकी देने तथा महिला के साथ कथित तौर पर गलत तरीके से छूने का भी आरोप लगाया गया है। सूचना मिलने पर 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची और पुलिस ने स्थिति संभाली। पीड़िता के पति अंजनी गोयल ने बताया कि आरोपियों के गांव में ही अपने रिश्तेदारों के घर रुकने की जानकारी उन्होंने पुलिस को दे दी है। उनका कहना है कि पुलिस को इस दिशा में भी कार्रवाई करनी चाहिए और यह पता लगाना चाहिए कि नामजद आरोपी कहां-कहां छिपे हुए हैं। उन्होंने मांग की कि आरोपियों को शरण देने वाले लोगों से भी पूछताछ की जाए, ताकि आरोपियों तक जल्द पहुंचा जा सके। #newstodayhry @newstodayhry

अंजनी गोयल का कहना है कि:- मामला दर्ज होने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना पीड़ित परिवार के लिए चिंता का विषय है। उनका आरोप है कि आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बचने का प्रयास कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपियों में से एक ने स्थानीय अदालत में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी, लेकिन उसकी अर्जी खारिज हो चुकी है। पुलिस ने मामले की जांच एएसआई मंजू बाला को सौंपी है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब मामला दर्ज हो चुका है और एक आरोपी की अग्रिम जमानत भी खारिज होने की बात सामने आ रही है, तो पुलिस नामजद आरोपियों को कब तक गिरफ्तार करती है? पुलिस की अगली कार्रवाई पर अब सभी की निगाहें टिकी हैं।#newstodayhry @newstodayhry

14 मई के मामले में भी ओमप्रकाश समेत अन्य पर केस, जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त न करने पर उठे सवाल:-

रानियां में बणी के इसी प्लॉट को लेकर विवाद नया नहीं है। 14 मई 2026 को अंजनी गोयल की शिकायत पर ओमप्रकाश व अन्य के खिलाफ प्लॉट पर कब्जा करने की नीयत से दीवार तोड़ने का मामला दर्ज हुआ था। उक्त मामले में आरोपी फिलहाल जमानत पर बताए जा रहा है। पीड़ित पक्ष का सवाल है कि उस मामले में 10-12 अन्य लोगों के नाम सामने आने के बावजूद उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई? इतना ही नहीं, दीवार तोड़ने में कथित तौर पर इस्तेमाल की गई जेसीबी मशीन और प्लॉट पर कब्जे की नीयत से खड़ी की गई ट्रैक्टर-ट्रॉली को करीवाला पुलिस ने जब्त क्यों नहीं किया? अंजनी गोयल का कहना है कि यदि शिकायत में दीवार तोड़ने और कब्जे की नीयत से किए गए प्रयास के आरोप थे, तो जांच के दौरान कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए वाहनों को कब्जे में लेकर उनकी भूमिका की जांच क्यों नहीं की गई? अन्य नामजद लोगों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई? जबकि ट्राली अभी भी उसी प्लाट में खड़ी है। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button