Haryana
Trending

रक्षाबंधन पर बोले सोनू ग्रोवर: राखी के साथ कलावा बांधना भाई की सुरक्षा और समृद्धि का प्रतीक ll

रक्षाबंधन पर बोले सोनू ग्रोवर: राखी के साथ कलावा बांधना भाई की सुरक्षा और समृद्धि का प्रतीक ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल प्रधान रानियां सोनू ग्रोवर ने रक्षाबंधन पर्व पर कहा कि रक्षाबंधन का पर्व भाई और बहन के रिश्ते को और ज्यादा मजबूत बनाता है और इस दिन भाई बहन हमेशा एक दूसरे का साथ निभाने का वचन देते हैं वैसे तो इस दिन मुख्य रूप से भाई के हाथों में राखी बांधने की प्रथा है। लेकिन इसके साथ ही कलावा भी बांधा जाता है ऐसी मान्यता है कि यदि बहन राखी के साथ भाई के हाथ में कलावा भी बांधतीहै तो भाई की हर बुरी शक्ति से रक्षा होती है। यही नहीं भाई को समृद्धि का आशीर्वाद भी मिलता है। कलावा को रक्षा सूत्र भी कहा जाता है और इसे बांधने से सुरक्षा का वरदान मिलता है। मुख्य रूप से रक्षाबंधन के दिन कलावा बांधनाआजीवन सुरक्षा प्रेम और अटूट बंधन का प्रतीक माना जाता है। यदि बहने रक्षाबंधन के दिन भाई की कलाई में कलावा बांधती है तो यह एक सुरक्षा चक्र बना देता है। इससे भाई को सुरक्षा का आशीर्वाद मिलता है। और भाई बहन के के रिश्ते को और मजबूत बनाता है। कलावा बांधने की प्रक्रिया के साथ-साथ अपने भाई को समृद्धि सफलता और अच्छे स्वास्थ्य को प्रार्थना करती है। और ईश्वर से लंबी उम्र की कामना करती है @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button