7 ग्राम 16 मिलीग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार दो युवक गिरफ्तार।।
7 ग्राम 16 मिलीग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार दो युवक गिरफ्तार।।

सिरस-(अक्षित कम्बोज ):- सिरसा जिले में नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए सिरसा की टीम ने हिसार रोड स्थित दिल्ली पुलिया क्षेत्र से बाइक सवार दो युवकों को 7 ग्राम 16 मिलीग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन सिरसा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देश पर सीआईए सिरसा की टीम दिल्ली पुलिया, हिसार रोड क्षेत्र में गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को सामने से बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस की गाड़ी को देखकर दोनों युवकों ने बाइक वापस मोड़कर मौके से निकलने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने शक के आधार पर पीछा कर दोनों युवकों को काबू कर लिया। नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर दोनों के कब्जे से 7 ग्राम 16 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मीट्ठू पुत्र राजबीर निवासी फ्रेंडस कॉलोनी सिरसा तथा राजबीर पुत्र सुरेश कुमार निवासी बेगू रोड सिरसा के रूप में हुई है। सीआईए प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाया जाएगा कि हेरोइन कहां से लेकर आए थे और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी। इसके अलावा नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नशे का कारोबार करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry




