अग्रोहा अस्पताल से मोबाइल चोरी का आरोपी गिरफ्तार, 6 मोबाइल बरामद।।
अग्रोहा अस्पताल से मोबाइल चोरी का आरोपी गिरफ्तार, 6 मोबाइल बरामद।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, IPS के निर्देशानुसार जिले में चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अग्रोहा पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा 6 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। थाना अग्रोहा प्रभारी इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह ने बताया कि दिनांक 30 अगस्त 2026 को कुलजीत पुत्र राम निवास निवासी चन्दे कलां ने शिकायत दी थी कि अग्रोहा अस्पताल से उसके तथा उसके भाई के मोबाइल फोन चोरी हो गए हैं। शिकायत के आधार पर थाना अग्रोहा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नवीन पुत्र धन सिंह निवासी कोहली को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही/कब्जे से चोरीशुदा 6 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस द्वारा आरोपी से मामले के संबंध में पूछताछ की जा रही है। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि हिसार पुलिस द्वारा चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि अपने मोबाइल व अन्य कीमती सामान को सुरक्षित रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।। #Newstodayhry @Newstodayhry




