Haryana
Trending

नशा बेचने वालों के साथ पैसों के लेनदेन पर भी कार्रवाई।।

नशा बेचने वालों के साथ पैसों के लेनदेन पर भी कार्रवाई।।

हिसार-(अमित कुमार ):- नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए हिसार पुलिस अब केवल नशा बेचने वाले आरोपियों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि नशे के कारोबार से जुड़े पूरे आर्थिक नेटवर्क को खंगालेगी। पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, IPS ने NDPS मामलों की जांच को और प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नशे के कारोबार से जुड़े फाइनेंसर, आर्थिक लेन-देन, बैंक खातों, संपत्ति, वाहनों तथा अन्य संभावित आर्थिक कड़ियों की भी गहनता से जांच की जाए।

एसपी सिद्धान्त जैन ने स्पष्ट शब्दों में कहा

नशे का कारोबार केवल नशा बेचने वाले तक सीमित नहीं है। इसके पीछे यदि कोई व्यक्ति पैसा लगा रहा है, आर्थिक मदद कर रहा है, पैसों को इधर-उधर कर रहा है या नशे के कारोबार से अवैध कमाई का लाभ उठा रहा है, तो जांच में सामने आने पर उसके विरुद्ध भी कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नशे की सप्लाई चेन के साथ Money Trail पर भी नजर

हिसार पुलिस द्वारा NDPS मामलों में अब Drugs Supply Chain के साथ-साथ Money Trail को भी जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया जाएगा। जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त में पैसा कहां से आया, किस माध्यम से भुगतान हुआ और अवैध कमाई आगे किन लोगों अथवा माध्यमों तक पहुंची। जांच में आवश्यकता एवं उपलब्ध तथ्यों के आधार पर संबंधित बैंक खातों, डिजिटल लेन-देन, संदिग्ध आर्थिक गतिविधियों, संपत्तियों और वाहनों की भी पड़ताल की जाएगी। पुलिस का उद्देश्य केवल एक आरोपी को गिरफ्तार करना नहीं, बल्कि नशे के कारोबार को आर्थिक रूप से कमजोर करना और उसके पीछे काम कर रहे पूरे नेटवर्क तक पहुंचना है।

पैसे का रास्ता बताएगा, नशे के कारोबार के पीछे कौन है”

एसपी ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार को बढ़ावा देने में आर्थिक संसाधनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए पुलिस अब यह भी जांच करेगी कि नशे के कारोबार में पैसा कौन लगा रहा है और अवैध कमाई का इस्तेमाल कहां किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि NDPS मामलों में जांच को केवल बरामदगी और गिरफ्तारी तक सीमित न रखते हुए, मामले से जुड़े आर्थिक पहलुओं और संभावित नेटवर्क की भी गहराई से पड़ताल की जाए।

संपत्ति और वाहनों की भूमिका की भी होगी जांच

यदि जांच के दौरान किसी संपत्ति, वाहन या अन्य आर्थिक संसाधन का नशे के अवैध कारोबार से संबंध सामने आता है तो उसके संबंध में लागू कानूनों के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।एसपी ने कहा कि नशे के कारोबार से अर्जित अवैध धन से बनाई गई संपत्ति अथवा इस कारोबार में इस्तेमाल किए जा रहे संसाधनों की पहचान कर कानूनी प्रावधानों के तहत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

*हिसार पुलिस का संदेश साफ—नशे के कारोबार को जड़ से कमजोर करना है
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि हिसार पुलिस का लक्ष्य केवल नशा तस्करों को गिरफ्तार करना नहीं, बल्कि नशे की सप्लाई, फंडिंग और उससे जुड़े आर्थिक नेटवर्क को पूरी तरह कमजोर करना है।
उन्होंने कहा
“नशे के खिलाफ लड़ाई केवल नशा बेचने वाले व्यक्ति के खिलाफ नहीं है। जो लोग इस अवैध कारोबार को पैसा, संसाधन या किसी अन्य माध्यम से मजबूती देते हैं, जांच में उनकी भूमिका सामने आने पर उन्हें भी कानून के अनुसार जवाबदेह बनाया जाएगा। एसपी ने आमजन से भी अपील की कि अपने आसपास नशे की बिक्री, सप्लाई अथवा संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी हिसार पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान को यथासंभव गोपनीय रखा जाएगा।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button