फर्जी पुलिस बनकर ₹4 लाख की ठगी, 5वां मुख्य आरोपी गिरफ्तार ll
फर्जी पुलिस बनकर ₹4 लाख की ठगी, 5वां मुख्य आरोपी गिरफ्तार ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन (IPS) के कुशल नेतृत्व व सख्त दिशा-निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए थाना उकलाना पुलिस टीम ने फर्जी पुलिस कर्मचारी बनकर ₹4 लाख की ठगी करने के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। उकलाना पुलिस ने शिकायतकर्ता साहिल पुत्र नरेन्द्र कुमार (निवासी विद्या नगर, भिवानी) की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त 5वें मुख्य आरोपी अशोक उर्फ सन्नी (पुत्र शमशेर सिंह, निवासी बोबुआ, हिसार) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया है। शिकायतकर्ता साहिल (निवासी भिवानी) ने शिकायत दी थी कि आजाद नामक व्यक्ति ने उसे ₹5 लाख के बदले ₹15 लाख देने का लालच दिया था।
वारदात: झांसे में आकर साहिल अपने दोस्तों (कुणाल, प्रियांशु व परमजीत) के साथ ₹4 लाख लेकर प्रभुवाला रोड पहुंचा था। वहां बाइक सवार सन्नी व राहुल ने साहिल से पैसों से भरा बैग लिया और अर्टिगा कार में फर्जी पुलिसकर्मी (रोबिन, सिकन्दर व नरेश) पहुंचे, जिन्होंने साहिल को पुलिस का रौब दिखाकर ₹4 लाख ठग लिए। पुलिस कार्रवाई से 4 आरोपी पूर्व में जेल भेजे जा चुके हैं। 5वें आरोपी अशोक उर्फ सन्नी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त TVS Raider बाइक (बिना नंबर Plate) बरामद की गई।
मामले में गिरफ्तार कुल 5 आरोपी
अशोक उर्फ सन्नी निवासी बोबुआ हिसार 5वां आरोपी को गिरफ्तार, बाइक बरामद
रोबिन (निवासी सेक्टर-14, हिसार) — 2-2 स्टार फर्जी पुलिस वर्दी (जेल बंद)।
सिकन्दर (निवासी नरवाना) — 1-1 स्टार फर्जी पुलिस वर्दी (जेल बंद)।
नरेश कुमार (निवासी नरवाना) — फर्जी CIA कर्मचारी (जेल बंद)।
राहुल (निवासी हसनगढ़, हिसार) — साहिल से पैसे लेकर भागने वाला आरोपी (जेल बंद)।
एसपी हिसार सिद्धांत जैन (IPS)
“पुलिस की वर्दी पहनकर आम नागरिकों को ठगने वाले इस गिरोह के 5वें मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर उकलाना पुलिस ने पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है। अपराध में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।”@newstodayhry #newstodayhry




