Haryana
Trending

आदमपुर में झपटमारी की वारदात का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 2.9 ग्राम सोने का लॉकेट बरामद ll

आदमपुर में झपटमारी की वारदात का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 2.9 ग्राम सोने का लॉकेट बरामद ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, IPS के निर्देशानुसार जिले में चोरी, झपटमारी व संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने तथा वारदातों में शामिल आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना आदमपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए झपटमारी की वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2.9 ग्राम सोने का लॉकेट बरामद किया है।
प्रबन्धक अफसर ने बताया कि गोबिन्द पुत्र रामनिवास निवासी 14 बी ऑफिसर कॉलोनी मण्डी आदमपुर की शिकायत के अनुसार, पीड़िता अपनी माता के साथ आदमपुर में एक मकान के बाहर बैठी हुई थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो युवकों ने उसकी माता के गले से सोने का लॉकेट झपट लिया और मौके से फरार हो गए। मामले में थाना आदमपुर पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की थी।थाना आदमपुर में दर्ज मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र द्वारा की जा रही थी। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गुलाब पुत्र दयाराम निवासी कुतियाना, जिला सिरसा तथा कुलदीप पुत्र सतबीर निवासी लुदेसर, जिला सिरसा को गिरफ्तार किया।पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा उनकी निशानदेही पर 2.9 ग्राम सोने का लॉकेट बरामद किया गया। मामले में आरोपियों से पूछताछ कर वारदात में शामिल अन्य पहलुओं एवं संभावित अन्य वारदातों के संबंध में जांच की जा रही है।
एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा कि हिसार पुलिस संपत्ति संबंधी अपराधों को लेकर पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है। वारदातों में शामिल आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के साथ-साथ चोरी व झपटमारी की संपत्ति की बरामदगी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि अपराध करने वालों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।@newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button