Haryana
Trending

मोरीगेट से चोरी मोटरसाइकिल बरामद, हिसार पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ll

मोरीगेट से चोरी मोटरसाइकिल बरामद, हिसार पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशानुसार जिले में चोरी व संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने तथा वारदातों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शहर पुलिस ने मोरीगेट से चोरी हुए मोटरसाइकिल के मामले को सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया है।थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर अमित ने बताया कि दिनांक 31.08.2026 को सुनील पुत्र उमेद सिंह निवासी रावलवास ने शिकायत दी थी कि वह किसी कार्य से मोरीगेट आया था और अपनी मोटरसाइकिल खड़ी करके कुछ समय के लिए वहां से गया था। वापस आकर देखा तो उसकी मोटरसाइकिल वहां से चोरी हो चुकी थी। शिकायत के आधार पर थाना शहर में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।मामले की जांच के दौरान सहायक उप निरीक्षक कान्ता ने सीसीटीवी फुटेज तथा अन्य तकनीकी एवं विश्वसनीय स्रोतों की सहायता से आरोपी की पहचान करते हुए विजय पुत्र जय सिंह निवासी चौधरीवास को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी विजय के खिलाफ पहले भी लड़ाई-झगड़े व चोरी से संबंधित मामले दर्ज हैं। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी तथा चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जाएगी। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि जिले में चोरी व अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों को लेकर हिसार पुलिस गंभीरता से कार्रवाई कर रही है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों व अन्य माध्यमों का प्रभावी उपयोग करते हुए वारदातों को सुलझाने तथा अपराधियों को कानून के शिकंजे में लाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।@newstodayhry #Newstodayhry

Related Articles

Back to top button