Haryana
Trending

नशे के खिलाफ हिसार पुलिस का जागरूकता अभियान जारी — विद्यार्थियों व ग्रामीणों को किया जागरूक ll

नशे के खिलाफ हिसार पुलिस का जागरूकता अभियान जारी — विद्यार्थियों व ग्रामीणों को किया जागरूक ll

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के सफल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशानुसार हिसार पुलिस की नशा मुक्ति टीम द्वारा जिले में नशे के खिलाफ लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में टीम ने थाना आजाद नगर क्षेत्र के गांव कैमरी, गांव गंगवा तथा आजाद नगर क्षेत्र में पहुंचकर विद्यार्थियों, ग्रामीणों एवं नशा पीड़ितों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।नशा मुक्ति पुलिस टीम के सब इंस्पेक्टर हवा सिंह ने गांव कैमरी स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में करीब 170 छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने, पढ़ाई एवं खेलों में ध्यान केंद्रित करने तथा साइबर अपराध, महिला अपराध और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ शपथ भी दिलवाई गई। विद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक श्री शमशेर सिंह, अध्यापिका श्रीमती चंद्रकांता, श्रीमती सुदेश सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।टीम ने गांवों में सरपंच, ग्रामीणों, कॉलोनीवासियों एवं नशा पीड़ितों तथा उनके परिजनों से मुलाकात कर नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक नुकसान के बारे में जानकारी दी। नशा पीड़ितों को उपचार लेने के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ क्षेत्र में नशा तस्करी से संबंधित जानकारी भी जुटाई गई।अभियान के दौरान 15 नशा पीड़ितों को उपचार एवं दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं। इनमें एक नशा पीड़ित को पहली बार नागरिक अस्पताल हिसार में आयुर्वेदिक एवं एलोपैथिक दवाई दिलवाई गई, जबकि 7 नशा पीड़ितों को दूसरी बार उपचार, टेस्ट एवं काउंसलिंग करवाई गई। वहीं कैमरी, गंगवा, आजाद नगर व हिसार क्षेत्र के 7 नशा पीड़ितों को टीम द्वारा घर जाकर आयुर्वेदिक दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं। टीम की प्रेरणा से एक नशा पीड़ित नागरिक अस्पताल हिसार में उपचार के लिए दाखिल भी हुआ।
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। हिसार पुलिस नशे के आदी युवाओं को उपचार एवं पुनर्वास के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ नशा तस्करों के खिलाफ भी लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।उन्होंने आमजन से अपील की कि वे नशा मुक्ति अभियान में पुलिस का सहयोग करें और अपने आसपास नशे की गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दें, ताकि युवाओं को नशे की गिरफ्त में आने से बचाया जा सके और उन्हें बेहतर एवं स्वस्थ भविष्य की ओर अग्रसर किया जा सके।@newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button