मुख्य सिपाही राकेश कुमार बने ASI, SP जसलीन कौर ने स्टार लगाकर किया सम्मानित ll
मुख्य सिपाही राकेश कुमार बने ASI, SP जसलीन कौर ने स्टार लगाकर किया सम्मानित ll

डबवाली-(पंकज गोदारा):-डबवाली पुलिस परिवार के लिए यह क्षण गर्व और प्रेरणा से भरा रहा, जब वर्षों की कर्तव्यनिष्ठ सेवा का परिणाम सामने आया। मुख्य सिपाही से सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) के पद पर पदोन्नत हुए राकेश कुमार को पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर, आईपीएस ने उनके कंधों पर स्टार लगाकर सम्मानित किया तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं । इस शुभ अवसर पर मौजूद उप पुलिस अधीक्षक कालांवाली श्री ललित कुमार ने एएसआई राकेश कुमार को बधाई दी व सदैव कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने की अपेक्षा जताई ।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस सेवा में पदोन्नति केवल एक पद परिवर्तन नहीं, बल्कि अनुभव, समर्पण और जिम्मेदारी का विस्तार होती है। उन्होंने नव पदोन्नत एएसआई राकेश कुमार से अपेक्षा जताई कि वे पहले से भी अधिक लगन, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे तथा आमजन की सेवा को सर्वोपरि रखेंगे।
एसपी जसलीन कौर ने कहा कि एक पुलिसकर्मी की असली पहचान सिर्फ उसकी वर्दी नहीं, बल्कि उसकी कार्यशैली, व्यवहार और जनता के साथ उसका भरोसेमंद रिश्ता होता है । उन्होंने कहा कि जहां भी तैनाती हो, वहां नागरिकों के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाना और पुलिस की सकारात्मक छवि को मजबूत करना प्रत्येक अधिकारी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने यह भी कहा कि पदोन्नति के साथ आने वाली चुनौतियां एक नए अवसर के समान होती हैं, जिन्हें स्वीकार कर बेहतर कार्य करना ही सच्ची सफलता है।वर्तमान में चौकी गोरीवाला में सेवाएं दे रहे एएसआई राकेश कुमार ने पदोन्नति पर खुशी जाहिर करते हुए उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को मिठाई बांटी और सभी का आभार व्यक्त किया ।
डबवाली पुलिस का यह क्षण उन सभी कर्मियों के लिए प्रेरणा है, जो निष्ठा और परिश्रम को ही अपनी पहचान बनाकर सेवा में जुटे हुए हैं।@newstodayhry #newstodayhry



