Haryana
Trending

नशे के खिलाफ स्काउट्स ने चलाया जागरूकता अभियान, पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश ll

नशे के खिलाफ स्काउट्स ने चलाया जागरूकता अभियान, पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-शिक्षा विभाग की नशा विरोधी मुहिम के तहत जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष फुटेला के मार्गदर्शन में मँगेआना व देसूजोध में जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान डॉ. सिकंदर सिंह एवं डॉ. गुरदास सिंह ने विद्यार्थियों व ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
इस अवसर पर जिला सेक्रेटरी स्काउट सुखदेव सिंह ढिल्लों तथा DOC स्काउट इंदर सेन ने भी सहभागिता करते हुए युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, अनुशासन एवं समाजसेवा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा देकर ही समाज को नशामुक्त बनाया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। वातावरण संरक्षण के संदेश को आगे बढ़ाते हुए पौधारोपण भी किया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वस्थ समाज के लिए नशामुक्ति के साथ-साथ स्वच्छ एवं हरा-भरा पर्यावरण भी जरूरी है।
उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी बनाने का आह्वान किया। अभियान में नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण—दोनों संकल्पों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button