Haryana
Trending

रानिया चुंगी के पास 5.28 ग्राम हेरोइन बरामद, युवक गिरफ्तार ll

रानिया चुंगी के पास 5.28 ग्राम हेरोइन बरामद, युवक गिरफ्तार ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की सिरसा यूनिट ने रानिया चुंगी क्षेत्र में सत्यम स्वीट्स के पास से कार्रवाई करते हुए 5.28 ग्राम हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान टोनी पुत्र छिन्दा राम, निवासी शमशाबाद पट्टी, सिरसा के रूप में हुई है।
संदेह के आधार पर पुलिस टीम ने युवक को दबोचा-सिरसा यूनिट के प्रभारी उप निरिक्षक बनवारी लाल ने बताया की यूनिट के एएसआई गुरलाल सिंह के नेतृत्व में एक टीम थाना शहर सिरसा क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को पैदल आते एक युवक दिखाई दिया। जो टीम को देखकर घबराकर अचानक गली की ओर मुड़ गया। जिसे संदेह के आधार पर टीम ने उसे रोककर पूछताछ की। पूछताछ में उसकी पहचान टोनी के रूप में हुई। तलाशी के दौरान आरोपी की लोअर जेब से हेरोइन बरामद हुई। जिसका वजन करने पर 5.28 ग्राम पाई गई।
NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज-बरामदगी के संबंध में आरोपी के खिलाफ थाना शहर सिरसा में FIR नंबर 485, दिनांक 02.09.2026, धारा 21(B)/61/85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ कर हेरोइन के स्रोत और सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
आमजन से HSNCB की अपील-HSNCB ने आमजन से सहयोग की अपील करती है कि यदि उनके क्षेत्र में नशीले पदार्थों की बिक्री, तस्करी, सप्लाई अथवा वितरण की कोई जानकारी हो तो उसकी सूचना तत्काल HSNCB को निम्न माध्यमों से दें।
टोल-फ्री हेल्पलाइन: 1933
HSNCB हेल्पलाइन: 90508-91508
NCB MANAS पोर्टल: ncbmanas.gov.in
सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।@newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button