Haryana
Trending

नशे के सौदागरों को डबवाली पुलिस की सख्त चेतावनी ll

नशे के सौदागरों को डबवाली पुलिस की सख्त चेतावनी ll

डबवाली-(पंकज गोदारा):-पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर, आईपीएस के नेतृत्व में डबवाली पुलिस एक ओर नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है, नशे की सप्लाई चेन को तोड़कर इस नेटवर्क से जुड़े हर व्यक्ति को कानून के शिकंजे में ले रही है । इसी क्रम में एएनसी स्टाफ डबवाली व चौकी गोलबाजार पुलिस टीमों ने अलग अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए नशे के नेटवर्क पर कड़ा प्रहार किया है । जहां एएनसी स्टाफ डबवाली ने 08.040 ग्राम हेरोइन सहित नशा तस्कर को काबू किया वहीं चौकी गोलबाजार पुलिस ने वाणिज्यिक मात्रा में 263 ग्राम हेरोइन तस्करी के मामले में फरार चल रहे मुख्य तस्कर को भी काबू किया है ।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता उप निरीक्षक आनन्द कुमार ने बताया कि दिनांक 02.09.2026 को एएनसी स्टाफ डबवाली प्रभारी एएसआई रणजोध सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम ने गश्त पड़ताल अपराध के दौरान गांव डबवाली से संदेह के आधार पर एक युवक को काबू किया । जो कोई नशीला पदार्थ होने के शक पर उक्त शख्स की नियमानुसार तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 08.040 ग्राम हेरोइन बरामद हुई । जिस संबंध में काबू किए गए आरोपी धर्मपाल सिंह के खिलाफ थाना शहर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई है । आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा ।
इसी क्रम में पुलिस चौकी गोलबाजार प्रभारी उप निरीक्षक सत्यनारायण के नेतृत्व में उनकी टीम ने नशे की सप्लाई चेन पर बड़ा प्रहार करते हुए वाणिज्यिक मात्रा में 263 ग्राम हेरोइन बरामदगी मामले में फरार चल रहे मुख्य तस्कर को काबू करने में सफलता हासिल की है । गौरतलब है कि दिनांक 21 अगस्त 2026 को एएनसी स्टाफ डबवाली टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मंडी डबवाली से आरोपी तरसेम सिंह को 263 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया था । जिस संबंध में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत थाना शहर डबवाली में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई ।जो मामले की गहन जांच करते हुए टीम ने आरोपी तरसेम सिंह से की गई प्रारंभिक पूछताछ में मिली जानकारी के अनुसार इस नशा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए इस मामले से जुड़े अन्य व्यक्तियों की तलाश शुरू की । जो पुलिस टीमों ने संदिग्ध स्थानों पर दबिश देते हुए इस मामले के मुख्य तस्कर आरोपी बबलू को गिरफ्तार कर लिया । आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है । जो रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि इस नशा तस्करी नेटवर्क की सप्लाई चैन को जुड़े हर व्यक्ति को कानून के शिकंजे में लिया जा सके ।डबवाली पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है । नशा चाहे किसी भी रूप में हो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस अवैध कारोबार से जुड़े हर व्यक्ति को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा । आमजन से अपील है कि अगर उनके आसपास नशे के सेवन, तस्करी या इससे जुड़ी कोई अवैध गतिविधि पाई जाती है तो इसकी सूचना मानस पोर्टल, हेल्पलाइन 1933, डबवाली पुलिस के मो. न. 9138999748 या अपने नजदीकी थाना/चौकी में दें । सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी ।@newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button