Haryana
Trending

थाना औढ़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई ll

थाना औढ़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई ll

डबवाली-(पंकज गोदारा):-पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर आईपीएस के निर्देशानुसार डबवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा संगीन अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना औढ़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हमला कर चोट पहुंचाने के मामले में फरार चल रहे नौंवे आरोपी बबलू सिंह उर्फ राजा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । मामले की जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 13.02.2026 को सालम खेड़ा गांव में शिकायतकर्ता व उसके साथियों पर आरोपियों ने हथियारों से हमला कर दिया । शिकायतकर्ता के बयान एवं एमएलआर के आधार पर थाना औढ़ा में भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 117(2), 118(1), 190, 191(2) के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई ।जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों, गुप्त सूचनाओं एवं गहन पूछताछ के आधार पर दिनांक 21.02.2026 को दो आरोपियों मंगा सिंह उर्फ स्कूटर व मनमोहन सिंह उर्फ जगमोहन सिंह को गिरफ्तार कर लिया और वारदात में प्रयुक्त डंडे व मोटरसाइकिल बरामद कर लिए गए ।जो मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए उनकी टीम ने 13 मार्च को इस मामले में वांछित तीसरे आरोपी सुखप्रीत सिंह उर्फ बिल्ला निवासी ओढ़ा को गिरफ्तार कर लिया गया और दिनांक 17.04.2026 को इस मामले में वांछित दो अन्य आरोपियों अरुण कुमार व हरभजन को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर अभियोग में शामिल तफ्तीश कर बंद जेल करवाया गया । इसी तरह दिनांक 05 मई 2026 को दो आरोपियों कुलवीर सिंह व गुरसेवक सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया व 11 अगस्त 2026 को उनकी टीम ने इस मामले में 08 वें आरोपी साहिब जीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया ।जो मामले की गहन जांच के दौरान मिले महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर उनकी टीम ने अन्य व्यक्तियों की तलाश करते हुए इस मामले में 06 माह से फरार चल रहे नौवें आरोपी बबलू सिंह को गिरफ्तार किया है । आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी ।@newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button