Haryana
Trending

ब्लैक फिल्म लगी कार पर डबवाली यातायात पुलिस की कार्रवाई ll

ब्लैक फिल्म लगी कार पर डबवाली यातायात पुलिस की कार्रवाई ll

डबवाली-(पंकज गोदारा):-पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर आईपीएस के दिशा-निर्देशन में डबवाली यातायात पुलिस द्वारा शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के साथ-साथ यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इसी कड़ी में आज यातायात प्रभारी डबवाली निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह द्वारा गोल चौक, मंडी डबवाली पर यातायात व्यवस्था ड्यूटी के दौरान एक कार को रुकवा कर जांच की गई तो वाहन के शीशों पर ब्लैक फिल्म लगी हुई पाई गई, जिस पर यातायात पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 10,000 रुपये का चालान किया गया। इसके साथ ही वाहन पर लगी ब्लैक फिल्म को मौके पर ही हटवाया गया।
पुलिस प्रवक्ता उप निरीक्षक आनन्द कुमार ने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि यातायात नियम केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि सड़क पर प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बनाए गए हैं। वाहन चालक अपने वाहनों के शीशों पर ऐसी ब्लैक फिल्म या अन्य सामग्री का प्रयोग न करें, जिससे वाहन के अंदर का दृश्य स्पष्ट दिखाई न दे। इससे पुलिस द्वारा वाहनों की जांच एवं निगरानी में भी बाधा उत्पन्न होती है और सुरक्षा की दृष्टि से भी यह उचित नहीं है।
उन्होंने कहा कि वाहन चालक वाहन चलाते समय निर्धारित गति सीमा का पालन करें, सीट बेल्ट एवं हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें तथा नशे की हालत में वाहन न चलाएं। इसके अलावा गलत दिशा में वाहन चलाने, बिना नंबर प्लेट या अस्पष्ट नंबर प्लेट वाले वाहनों को चलाने तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने से बचें । यातायात पुलिस का उद्देश्य आमजन को परेशान करना नहीं, बल्कि सड़क पर सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात उपलब्ध करवाना है।
HSRP नंबर प्लेट लगवाने की अपील – डबवाली पुलिस ने आमजन से अपने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) लगवाने की भी अपील की है। वाहन मालिक यह सुनिश्चित करें कि उनके वाहन पर निर्धारित मानकों के अनुरूप HSRP नंबर प्लेट लगी हो तथा नंबर प्लेट स्पष्ट एवं निर्धारित स्वरूप में प्रदर्शित की गई हो । नंबर प्लेट पर किसी प्रकार की छेड़छाड़, नंबर को अस्पष्ट करने या उसे ढकने से बचें। स्पष्ट और मानक नंबर प्लेट यातायात व्यवस्था, वाहन की पहचान तथा सड़क सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है।
डबवाली पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों की पालना को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा। वाहन चालक पुलिस कार्रवाई से बचने के बजाय स्वयं जिम्मेदारी समझते हुए नियमों का पालन करें और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। सड़क पर आपकी सावधानी ही आपकी और दूसरों की सुरक्षा है।@newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button